॥ जीव और जीवन ॥ · कविता

खिलौना

मय कौन नहीं पीता,
मय पिये बिना भी कोई जीवन जीता,
पर सभी की तरह मय न पीना,
ऐसा जीवन कभी न जीना।

अरे वह नशा क्या ,क्या नशा है,
जो चढ़ कर इक बार उतर जाये,
फिर चन्द समय बाद ,
जैसा का तैसा बना जाये।
पियो तो प्यारे ऐसी कि,
इक बार नशा चढ़ जाये,
तो उतरने का नाम न ले, आराम न ले।

जिम्मेदारी के प्याले में , भाव का जाम हो ,
इक प्याले के बाद, फिर बार बार का काम न हो।
फिर तू नशे का सुरूर देख, अपना भी गरूर देख,
नशा जब चढ़े तो बोले, क्या।

हो जाये जब तू अपने बल से निराश,
भाव से निराश न होना ,
भाव बल ही आत्म विश्वास जगाता,
कीर्ति दिलाता ,
शरीर बल है मिट्टी मात्र खिलौना।
जीवन में मय कौन नहीं पीता,
मय पिये बिना कौन 'चन्द' जीता।।

— प्रकाश चन्द्र सेठ