॥ जीव और जीवन ॥ · कविता
मकान
पहले जो मकान होते थे मानव की पहचान होते थे।
उनमें सत्य दया धर्म ईमान की चादर होती थी।
विचारों का आँगन होता था।
संयम रूपी धन यहाँ वहाँ गढा रहता था।
दीवारे जिसकी मोटी होती थीं
जिसमें सद्भाव विविधता के कई आले होते थे।
कर्तव्य व न्याय की अरगनी शुभ भावों सहित -
हर दम भरी हुई रहती थी।
बाहर और भीतर का एक सा वातावरण होता था।
सब पडोसियों से घर जैसा व्यवहार होता था।
बच्चों की चंचल जिज्ञासा, वृद्धों के जीवन अनुभवों से।
घर व समाज का वातावरण खुशनुमा रहता था।
अब जो फ्लैट होते हैं।
आधुनिकता की पहचान होते हैं।
दीवारे होती जिसकी सपाट हैं। आँगन अब साफ हैं।
पूरा घर होता अब पैंक हैं।
बस गेट के पास रहता जरूर एक छेद है।
हमने वहा बनाया एक आला है।
सन्देश के लिये कुछ बन्द कुछ खुला छोड़ डाला है।
जो शरीर कभी माध्यम हुआ करता था।
जीव के मोक्ष का, इन घरो में घुटन महसूस करता है।
पद-पद गिरता और मरता है। पल-पल गिरता और मरता है।।
— प्रकाश चन्द्र सेठ