॥ जीव और जीवन ॥ · कविता

उत्तर

आम आदमी की भावनाओं से
बहुत देर तक खेलता रहा।
जहाँ से शुरू हुआ था
वहीं पर आके वो रूक गया।।
सब बड़ी उम्मीद से गये थे उनको सुनने को।
पर उनके द्वारा चन्द शब्द यथार्थ न बोला गया।।

जिसे हम वर्तमान में भविष्य मानकर ।
अपने सीने में हमेशा संजोए रखते कर।।
ऐसा कोई निर्माण शब्द से न दे सका।
जिस पर रखते भूत को सम्भाल कर।।

मनोरंजन तो वह कर रहा था
मन का रंज न मिटा सका।
मन में सन्देह तो कई थे
पर उनके प्रश्न ही न बना सका।।

वो भूत को ही भविष्य बताता गया
'चन्द्र' वर्तमान दौर को।
जिसे कवि समझ बैठे थे
वो स्वयं कविता का 'उत्तर' न बता सका ।।

— प्रकाश चन्द्र सेठ