॥ जीव और जीवन ॥ · कविता
प्रथा
अपनी व नागों की दशा देख,
कुछ तंत्रियों ने यह निर्णय लिया।
अब कोई भी नाग पंचमी पर,
घर-घर नाग नहीं फिरा पायेगा।
नाग की स्वतंत्रता का सवाल है,
वह उत्पीड़न से हो जाता बेहाल है।
एक व्यक्ति ने कहा,
यह प्रजा के मौलिक अधिकारों के खिलाफ है।
नागों को प्रजा दूध नहीं पिलायेगी,
अपनी परम्परा कैसे निभा पायेगी।
धर्म निरपेक्ष राष्ट्र की जनता के ऊपर,
यह तो बड़ा अत्याचार है।
तंत्रियों ने कहा बात नाग की नहीं है,
हम मूल्यांकन से परेशान हैं।
हमारे चरित्र में व नागों के चरित्र में,
अब कोई भी न ज्यादा अंतर है।
लोग कहते हैं, देखो नाग आज भी दूध पीता है,
सदा भयभीत रहता है।
हम जिसको बोझ ढोते हैं,
वह जनता का खून-जूस की तरह पीते हैं।
कहीं यह नाग-नर चरित्र की चिंगारी,
प्रजा में आक्रोश न जगा जाये।
यह त्यौहार उम्मीद व बन जाये,
· · ·
— प्रकाश चन्द्र सेठ