॥ जीव और जीवन ॥ · कविता

आस

हम जब तब एक दूसरे के खिलाफ खड़े हो जाते है।
कभी कभी हम कुछ ज्यादा ही आक्रामक हो जाते है।
हमनें यह आक्रामकता राष्ट्र के विकास में लगाई होती।
राष्ट्र की आज यह स्थिति जीवन में न पाई होती।।

जो सपने संजोए थे स्वतंत्रता के मतवालों ने हमारे लिये।
हँसते हँसते फांसी के फन्दे पर झूल गये थे सदभाव लिये।
उस स्वतंत्रता को खो दिया है कांटों वाला बीज वो दिया है।
अंकुरित होने से पहले छाँछ डाल दे सत्य की छाँव डाल दे।।

आम आदमी को कभी मतलब नहीं रहा नफरत व हिंसा से।
देश के रहनुमाओं के लिये यही धर्म है व व्यापार वर्षों से।
नम्रता जीवन में लाए होते उन्माद के क्षण बिसराए होते।
मासूमो के सपने आँखो से अश्क बन कर फिर न बहाये होते।।

जाति धर्म लिंग दोष देखते रहे बिन विचारे दूर होते गये।
जो थोड़ी सी स्वतंत्रता उसके द्वारा मिली है प्राकृतिक हमें।
वह भी हम से छीन लेंगे कौड़ियों के मोल गिरवी रख देंगे।
फिर वही इतिहास दोहराया जाये या उसे रोक लिया जाये।।

स्वराज की लड़ाई स्वतंत्रता में अधूरी रह गई थी कभी।
स्वतंत्रता सेनानियों की माला जो अधूरी रह गयी थी कभी।
आओ शंखनाद करते हुए उचित समय है पूरी करने का अभी।
समानता की आम आदमी की आस अधूरी रह गयी थी कभी।।

— प्रकाश चन्द्र सेठ