॥ जीव और जीवन ॥ · कविता
ढाक के तीन पात
जहाँ कोई न किसी की सुनता सभी बोले जा रहे थे।
देखो वो श्वानों की तरह, आपस में चीथे जा रहे थे।।
कई धर्म निरपेक्षता का व्याख्यान ठोके जा रहे थे।
कई साम्प्रदायिकता को रह - रह कर कोसे जा रहे थे।।
जिनका स्वांग देखकर शर्म भी शर्मा जाये।
कर्तव्यों की तरफ से हर कोई बौराता जाये।।
फिर भी स्वयं को लाजवाव कह रहे थे।
सब अपने को गुदड़ी का लाल कह रहे थे।।
एक मुद्दे पर सभी में सामन्जस्य बेमिसाल था।
धन सुविधाओं का जब भी बिल आता था।।
उसका अभिनन्दन सभी एक स्वर में करते थें।
गिरगिट से भी जल्द अधोगामी अंक बदलते थे।।
कुछ देर पहले जो एक दूसरे को फूटी आँख न सुहाते थे।
अपने - अपने आख्यानों पर हर दम जो खड़े हो जाते थे।
एकता देखने लायक होती थी, आगे बढ़ने की बातें होती थी।
बिल पास होते ही सभी फिर पुराने कामो पर लौट आते थे।।
फिर बिना नाथ के साँडों की तरह आपस में भिड़ जाते थे।
आगे बढ़ने के सद्भाव के सभी मार्ग फिर मिट जाते थे।
अधर्म के आधार कच्चे घड़े की तरह स्वतः टूट जाते हैं।
ढाक के तीन पात साम्प्रदायिक, धर्मनिरपेक्ष, खामोश हो जाते थे।।
— प्रकाश चन्द्र सेठ