॥ सूक्ष्म और विस्तार ॥ · भूमिका

अक्षर ज्ञान (कवि की बात)

राम भरोसे जो रहे, पर्वत पर हरआए।

तुलसी बिरवा बाग के, सींचत ही मुरझाए।।

आज अगर किसी भी चीज की कमी है, तो वह मनुष्य के पास आत्मविश्वास की कमी है, भरोसे की, परिवर्तन ही संसार का नियम है, अगर आप परिवर्तित वस्तु पर भरोसा करोगे तो स्वाभाविक है, आज नहीं तो कल वह नष्ट होगा ही, टूटेगा ही, जहां मनुष्य का शरीर भी क्षण प्रति क्षण बदलता रहता है, तो राष्ट्रों की सीमा भी समय-समय पर बदलती रहती है, भारत की सौ साल पहले क्या सीमा थी क्या कोई विश्वास के साथ कह सकता है, कि भारत की सीमा कुछ साल बाद ना बदलेगी - बदलेगी।

तो राष्ट्रों की सीमा भी एक निश्चित समय बाद बदल जाया करती है। अगर हम ग्रह नक्षत्र की बात करें तो वह भी सूर्य छोड़ स्थाई नहीं है, पृथ्वी के घूमने से सूर्य की किरणें भी ओझल हो जाती हैं, ब्रह्मांड में स्थाई किया है, जो किसी भी परिस्थिति में नहीं बदलता।

जब तक आप उस स्थाई तत्व, शक्ति, अंश से नहीं जुड़ेंगे, तब तक आप आत्मविश्वास प्राप्त नहीं कर सकते, कृषि कार्य से जो समय बच जाया करता उसे मैंने साहित्य अध्ययन में लगाता धीरे धीरे ऐसी आदत बन गई कि लिखना भी शुरू कर दिया, अब लिखा क्या जो थोड़ा बहुत विश्वास उत्पन्न हुआ था, वह व्यक्त कर दिया, अब यह स्वाभाविक है कि लेख में शब्द त्रुटियां तो होंगी ही, एवं व्याकरण, छंद की दृष्टि से त्रुटियां भी होंगी ही, क्योंकि मैं स्वयं शास्त्रीयता की इन विधाओं में ज्यादा निपुण नहीं हूं इसलिए जो जानकार विभूतियां है, वह अपना समझ कर मार्गदर्शन देंगी व उद्देश्य को महत्व देंगी।

क्योंकि संसार में अपनी बात कहने की चार प्रमुख शैलियां होती है, स्वर (व्यंजन) शैली, व्याकरण शैली, लोकोक्तिया (मुहावरा या कहावत) शैली कहते है, और नंबर चार मुझ जैसे व्यक्तियों के लिए है, जो साहित्य कि किसी भी विधा में पारंगत नहीं है, फिर भी लिखने से बाज़ नहीं आते है, ऐसे चौथी शैली अपनाते हैं, जिसे अक्षर ज्ञान शैली कहते हैं।

इसलिए इस कृति में जो वायु तत्व की प्रधानता पर आधारित है। ज्यादातर विचार किसी ना किसी सद्ग्रंथ व स्वाध्याय एवं मौलिक चिंतन पर आधारित है, एक तरह से कहा जाए तो हमारे सनातन धर्म के प्रसंगों का जो वर्णन है उसके कथा परिणाम से जो भी विचार बन पड़ा, उसे मैंने, जितनी बुद्धि विवेक है, मुझमें, उससे लिखने की कोशिश की अब यह स्वाभाविक है कि स्वर, व्याकरण आदि,,,,,,,,, की प्रयोगशाला में यह सभी असफल प्रयास की श्रेणी में आएंगे। परंतु अगर इन्हें अक्षर ज्ञान के दृष्टि कोण व सत्य के मध्य में चिंतन के रूप में देखा जाए तो एक सद्प्रयास से आपको जरूर लगेंगे। आपके आशीष का अभिलाषी,,,,,,,,,। सधन्यवाद

— प्रकाश चन्द्र सेठ