॥ सूक्ष्म और विस्तार ॥ · सद्विचार
सद्विचार १३१–१४०
॥ १३१ ॥
गुरु कहता है कि समस्या से पहले
समाधान उत्पन्न हुआ
उसे सिर्फ खोजना बाकी है।
॥ १३२ ॥
राष्ट्र राजा विहीन नहीं रह सकता
तो प्रजा को भी ज्यादा दिनों तक गुमराह नहीं
किया जा सकता क्योंकि प्रजा ने हर प्रणाली
नष्ट कर दी प्रजा कभी नष्ट नहीं हुई।
॥ १३३ ॥
अग्नि मर्यादा के अन्दर अच्छी लगती है
मर्यादा के अन्दर हो तो वह वातावरण को शुद्ध करती है
लेकिन जब मर्यादा व नियंत्रण के बाहर हो जाती है तो
विनाशक हो जाती है इसी तरह क्रोध अगर मनुष्य के
नियंत्रण में रहे तो वह समस्त संसार में बहुत जल्दी
वंदनीय व पूज्यनीय हो जाता है लेकिन जब क्रोध मनुष्य के
नियंत्रण के बाहर हो जाता है तो वह स्वयं अपना भी
अस्तित्व बचा के नहीं रख पाता है अग्नि से सुंदर व पवित्र कोई नहीं है
पृथ्वी पर मनुष्य के पास इसी तरह क्रोध है तो सब कुछ है।
॥ १३४ ॥
राष्ट्र के चौमुखी विकास के लिए व वर्ण
व्यवस्था को प्रभावी करने के लिए सामाजिक
उन्नति जरूरी है अब हमारे यहां सामाजिक
उन्नति तो नहीं हुई हां राजनीतिक उन्नति जरूर
हुई और हो रही है अगर इसी तरह से राजनैतिक
उन्नति होती रही तो वो दिन दूर नहीं जितनी प्रजा
नहीं ( मतदाता परिवार ) उतनी राजनैतिक पार्टियां होगी।
॥ १३५ ॥
संसार में जितने व्यक्ति पैदा हुए भूत में,
वर्तमान में है, भविष्य में होंगे, सब में एक गुण,
व एक अवगुण, विशेष अपूर्व होता है, अपना गुण
स्वयं पहचान लो, अवगुण तो दूसरे तुम्हें बता ही देंगे।
॥ १३६ ॥
राष्ट्र के स्वाभिमान से कभी कोई समझौता
नहीं करना चाहिए वरना राष्ट्र अपनी एकता
व अखंडता को बचा के नहीं रख सकता है।
॥ १३७ ॥
राज्य योग में अपने लोगों को पुरस्कृत करना
कोई बुरा नहीं है लेकिन मर्यादा के अन्दर
योग्यता के अनुसार।
॥ १३८ ॥
जिस राष्ट्र में एक व्यक्ति का भी
शोषण हो रहा है तो उस राष्ट्र की
सीमाएं कभी भी सुरक्षित नहीं है।
॥ १३९ ॥
राजयोग में आत्ममुग्धता से संपन्न व्यक्ति,
पूरे संसार को जलाकर राख कर देगा बल्कि
वह मानवता की अपूरणीय क्षति होगी जिसकी
हम हजारों सालों में भरपाई नहीं कर सकतें
लेकिन आत्ममुग्ध फिर भी अपनी ग़लती नहीं
मानते।
॥ १४० ॥
मनुष्य अपना स्वयं हितैषी है
लेकिन उसे सफलता तभी मिलती है
जब वह दूसरों का हितैषी बनता है।
— प्रकाश चन्द्र सेठ