॥ सूक्ष्म और विस्तार ॥ · सद्विचार

सद्विचार १६१–१७२

॥ १६१ ॥
संपूर्ण शरीर स्वर्णमय हो माथे पर मोती
शोभित हो, आंखों में शर्म ना हो वह नार
प्रिय के मन को भारी लागे है, संपूर्ण शरीर
श्यामल हो माथे पर सिंदूर शोभित हो आंखों
में शर्म हो यह नार प्रिय के मन को प्यारी
लागे है।

॥ १६२ ॥
आज के व्यक्ति को कल होता ही नहीं
इसलिए आज ही रोता है कल होता ही नहीं।

॥ १६३ ॥
चोर का तो चेहरा बता देता है कि
वह चोर है परंतु समस्या तो यह है
शरीफ हफ्ता देने नहीं जाते हैं।

॥ १६४ ॥
राजा से जब मिलोगे तो ऐसा लगेगा कि
उसके पास जैसे सभी समस्याओं के समाधान है
और जिन समस्याओं के समाधान राजा के पास
नहीं है फिर उनके समाधान किसी के पास नहीं है
वह तो भगवान की समस्या है राजा से अधिक
अभिमानी और अंधविश्वासी कोई और नहीं होता।

॥ १६५ ॥
दूसरों के दुख दर्द को जानने की क्षमता
जिसमें सबसे कम होती है स्वयं के विवेक
से उसका नाम राजा है।

॥ १६६ ॥
राजा जब तुम्हारी उपेक्षा करने लगे तब तुम
एक कार्य करना वह जिसका शोषण करता हो
तुम उसको जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने
लगो फिर देखो वह तुम्हारी कैसे वन्दना करता है।

॥ १६७ ॥
धन कमाना आसान है
खर्च करना और भी आसान है
परंतु उसका सदुपयोग करना
विद्वानों के लिए भी अति दुर्लभ है।

॥ १६८ ॥
दाम्पत्य जीवन में स्थिरता के लिए, जरूरी है बन्धन।
अपूर्व सफलता के लिए, विश्वास है पूर्ण चन्दन।।

॥ १६९ ॥
देखो चन्द जो लोग एक घर का खर्चा,
भी ईमान की दौलत से चला ना सके,
वह आज चौपाल पर देश से भ्रष्टाचार,
मिटाने की सभा कर रहें हैं।

॥ १७० ॥
शब्द से सृष्टि का निर्माण होता है शब्द से ही,
सृष्टि का विध्वंस होता है क्या कभी आपने,
विचार किया कि आपके शब्द सृष्टि का निर्माण
कर रहे हैं या विध्वंस कर रहे हैं।

॥ १७१ ॥
समय आने पर भारत संपूर्ण विश्व पर एकछत्र ,
राज करेगा पर भारतीय जनमानस नहीं परंतु,
भारतीय सभ्यता और संस्कृति जिसकी हम हजार,
साल से उपेक्षा करते आए हैं और वर्तमान में कर
रहे हैं, जब वह विज्ञान की कसौटी पर पूरी तरह से
खरी, उतरेगी तो संपूर्ण विश्व उसे मान लेगा और
बाद में भारतीय जनमानस भी।

॥ १७२ ॥
जो रखते हैं अपने ईमान की हिफाजत,
खुदा करता है उनकी हिफाजत,
जन्नत के दरवाजे उस वन्दे को ही खुले मिलते हैं,
जहाँ मैं जिसने अख़लाक की, कि, हो हिफाजत।

— प्रकाश चन्द्र सेठ