॥ सूक्ष्म और विस्तार ॥ · विचार
मृत्यु
मृत्युलोक में मृत्यु जीवन का अन्तिम सत्य है पर इस विषय में काफी भ्रांतियां भी है कुछ अपने विवेक से कहने की कोशिश कर रहा हूं अब कितनी गलत है या सही यह विज्ञान से पूछ लेना।
१, सबसे पहले मनुष्य के प्राण निकलते है।
२, इस के बाद शरीर पंचतत्व विहीन होता है।
३, जीवात्मा इस के बाद प्रकृति में लय हो जाता है ईश्वर अंश सबसे बाद में निकलता है कारण न कहीं आता है न कहीं जाता है।
४, मनुष्य की जब स्वाभाविक मृत्यु होती है तो सबसे पहले शरीर से वायु पंचतत्व विहीन होती है।
५, मनुष्य की जब अकाल मृत्यु होती है तो सबसे पहले शरीर से अग्नि पंचतत्व विहीन होती है।
— प्रकाश चन्द्र सेठ