॥ सूक्ष्म और विस्तार ॥ · विचार

निर्णय

भविष्य सभी को डराता है, बहुत से व्यक्ति भविष्य के डर का कोई धन से मुकाबला करना चाहता है, कोई पद से मुकाबला करना चाहता है, और कोई जात पांत के संगठन से, कोई राजनैतिक संरक्षण आदि से,, । जबकि हकीकत यह है, वर्तमान के निर्णय भविष्य में आपका अच्छा मुकाबला करते हैं, आपके पास धन और पद हो या ना हो उससे कोई फर्क नहीं पड़ता आपके निर्णय ही आपके सुरक्षा कवच बनते हैं भविष्य के, इसलिए वर्तमान में कोई भी कार्य करते समय आपके निर्णय में लोक कल्याण की भावना हो ईमानदारी हो पद छोटे बड़े से कोई फर्क नहीं पड़ता है आपके लिए गए निर्णय से आप भविष्य में यशश्वी बनते हैं और भय रहित जीवन जीते हुए परम पद प्राप्त करते है।

— प्रकाश चन्द्र सेठ