॥ सूक्ष्म और विस्तार ॥ · कविता

डोर

पन्हा व पैसे का अब जोर है,
बाकी सब गौण है,
यह इण्डियन प्रजातंत्र का कमाल है,
ऐसे को छोड़, हर भारतीय परेशान है,
काम अब तब होगा, इनमें से
कोई आपके पास, पहचान है,
एक व्यक्ति ने कहा, यह,
सामाजिक समानता का दौर है,
इस उन्नति में, पन्हा का, कहां अब ठौर है,
अब तो जिधर देखो, बूट ही बूट है निराले,
जिसे देखो, हर कोई गले में ही डाले,
रहा पैसे का सवाल, तो उसके लिए मुश्किल दौर है,
परिवारवाद में अब पैसे के लिए कहां गौर है,
अब तो हर जगह यही रोर है,
वर्तमान समर्थक ने, व्यक्ति से कहा,
सामाजिक उन्नति की, बात करने वाले,
राजनीतिक प्रवृत्ति की भी, बात कर,
आज की कार्यप्रणाली का, ये उसूल है,
सिर्फ पन्हा व पैसे का ही, रूल है,
तू इन दोनों से विहीन है,
इसलिए इनपुट डोर से आया है,
अब आउटपुट डोर से बाहर हो ले।

— प्रकाश चन्द्र सेठ