॥ सूक्ष्म और विस्तार ॥ · लेख

लड़ाई

विद्वान विश्वास से लड़ता है। ज्ञानी बुद्धि से लड़ता है। अभिमानी वैभव से लड़ता है। धर्म धैर्य से लड़ता है। धैर्य ध्यान से लड़ता है। ध्यान ब्रह्म से लड़ता है। जिसे देखो वह किसी न किसी से लड़ता रहता है। आज जिधर देखो उधर लड़ाई ही लड़ाई छाई हुई है, अब इन लड़ाई लड़ने वालों को कौन समझाए, आप दिन रात ऐसे वीर रस में डूबे हुए हो, जैसे यह धरा आपके साथ ही उत्पन्न हुई हो, और मरने के बाद आपके ही साथ जाना है, संसार में ना जाने अब तक कितने धर्म धुरन्धर हुए, और होंगे, इसे कोई अपने साथ नहीं ले जा पाया, ना ले जा पाएगा। आप विश्व में कहीं भी चले जाएं, लड़ाई झगड़ों का ही बोलबाला है, कभी कम, कभी ज्यादा, लड़ाई निरन्तर जारी है, यह लड़ाई आज से नहीं हमेशा से चली आ रही है। और आगे भी निरन्तर चलेगी, लड़ाई की जब बात चली ही है, तो क्या केवल पुरुष ही लड़ते हैं, जानवर भी लड़ते है, देवता भी लड़ते हैं, स्थिति उस वक्त और बुरी हो जाती है, जब अदृश्य शक्तियां भी लड़ती हैं, ममता व प्रेम की मूर्ति भी लड़ाई में पीछे नहीं है, आज की नारी कहती है वह पुरुषों से किस क्षेत्र में कम है, बात भी सही है, किसी और क्षेत्रों में कितनी तरक्की की वह तो बाद की बात है, लड़ाई झगड़ों की तरक्की देखो तो अकेली द्रोपदी ने महाभारत करा दिया था। आज कितने घरों में सुख शान्ति है, कल्पना करके देख लो पता चल जाएगा विश्व में आज कितनी नारियां ऐसी है जो यह कहे मेरे खून से जो संतान पैदा होगी, वह किसी से लड़ें या न लड़ें, मुझसे कभी नहीं लड़ेंगी। आज की नारी इतनी कमजोर है, स्वयं के खून पर भी भरोसा नहीं, विश्वास नहीं, आत्मविश्वास तो स्वप्न बनकर रह गया है।

सच कहा जाए तो हर लड़ाई के पीछे, राजा का अप्रत्यक्ष हाथ होता है। फिर लड़ने में कोई पीछे नहीं रहना चाहता, बचाने में चाहे आज सभी पीछे रह जाएं। आज विश्व में कई राष्ट्रों ने इतनी शक्ति बढ़ा ली है कि वह अगर चाहे तो पूरे विश्व की मानवता व सभ्यता संस्कृति को कुछ ही समय में नष्ट कर सकते हैं।।।। अब अगर इन शक्ति धारियों से जाना जाए कि आप कितने मरो को जीवन दे सकते हैं, तब मरो कि बात ही छोड़ दो अधमरो को भी जिंदगी नहीं दे सकते है, तरक्की तो बहुत की लेकिन विवेक विहीन, मारने के दो नानाभाँति के हथियार बना के रख लिए, बचाने के -------------,,,,,,,,,,

मानव यही मानवता भूल गए, जब सभी एक दूसरे को नष्ट करने लगेंगे, तो बचेगा कौन, ये ना कभी जानने की कोशिश की और जिसने कि वह दुनिया को कायर डरपोक नजर आया। आज घरों में इतना सामान है कि फेंकने को जगह नहीं, जबकि घर में एक मटका शुद्ध, पानी पीने को नहीं, शुद्ध वायु नहीं, अन्न सब्जी में कीटनाशक की कमी नहीं। इस तरक्की में मानव या मानवता जीवित रह पाएगी क्या, यही तो इस संसार का आश्चर्य है, मारने वाला व्यक्ति अपने आप को महान व शक्तिशाली कहता है, बचाने वाले को अब हम क्या कहेंगे। ऐसा नहीं है कि मारने वाला बुरा होता है, लेकिन जिन्हें सिर्फ मारना ही आता है, वह राक्षस और राक्षसों के वंश के वंशज ही हैं।

धर्म तर्कों के सहारे आगे नहीं बढ़ता, अब,

बताओ राक्षस किस युग में नहीं होते हैं।

लड़ाई बुरी नहीं होती भ्रष्टाचार, स्वाभिमान व आत्मरक्षा के लिए लड़ना कोई बुरा नहीं है,।।।

हत्यारों के आतंक को खत्म करना है,

तो तुम्हें हत्यारा बनना ही पड़ेगा,

पर दुनिया तुम्हें हत्यारा नहीं,

बल्कि हत्यारे के आतंक से,

मुक्ति दिलाने वाला कहेंगी।

लोगों की लड़ाई के अपने अपने दृष्टिकोण होते हैं, जब देवता लड़ते हैं तो वह स्वयं के लिए नहीं विश्व कल्याण के लिए लड़ते हैं, ना कि व्यक्ति की तरह जो जरा से लाभ लोभ में, मैं, ही लड़ता फिरता है, सनातन धर्म में त्रिदेव के नाम से प्रसिद्ध तीनों देव एक बार आपस में ही लड़ने लगे।

ब्रह्माजी मैं बड़ा क्योंकि मैंने अपने तप से सृष्टि का निर्माण किया है।

विष्णुजी मैं बड़ा क्योंकि मैंने अपने तप से सृष्टि का पालन किया है।

ब्रह्माजी फिर भी मैं ही श्रेष्ठ हूं, अगर मैं निर्माण ही नहीं करता तो आप व्यवस्था कहां से करते।

विष्णुजी फिर भी मैं ही श्रेष्ठ हूं, अगर मैं व्यवस्था ही ना करता तो आप का निर्माण किस काम का रहता।

ब्रह्माजी मैं श्रेष्ठ हूं।

विष्णुजी मैं श्रेष्ठ हूं।

मैं-मैं, मैं-मैं, मैं-मैं, जब ज्यादा बढ़ गई, तो बात तू-तू पर आ गई, जो बात अभी तक बढ़ रही थी, अब वह छोटे पन पर आ गई।

ब्रह्माजी मैं बड़ा, तू छोटा,

विष्णुजी मैं बड़ा, तू छोटा -

ब्रह्माजी मैं निर्माता हूं, इसलिए मैं बड़ा हुआ, तुम छोटे

विष्णुजी मैं व्यवस्थापक हूं, इसलिए मैं ही बड़ा हुआ, तुम छोटे हो

ब्रह्माजी तू छोटा

विष्णुजी तू छोटा

मैं-मैं तू-तू जब ज्यादा होने लगी तो बात ज्यादा बढ़ गई, बात ज्यादा बढ़ी तो विवाद बढ़ा तो अस्त्र शस्त्र चलने लगे, जब दोनों तरफ से अस्त्र शस्त्र चल रहे थे, उसी समय मध्य में भयंकर विशाल अग्निस्तम्भ के रूप में उन दोनों के बीच में प्रकट हो गये। संसार को नष्ट करने में सक्षम दोनों दिव्यास्त्र अपने तेजसहित उस महान अग्निस्तम्भ के प्रकट होते ही तत्क्षण शांत हो गए, दिव्यास्त्रों को शान्त करने वाले इस आश्चर्यकारी तथा सुख (अग्निस्तंभ) को देखकर सभी लोग परस्पर कहने लगे कि यह अद्भुत आकार वाला स्तम्भ क्या है। जो ब्रह्माजी एवं विष्णुजी की शक्तियां पीता जा रहा है, जब यह दृश्य ब्रह्माजी एवं विष्णुजी ने देखा तो वह आश्चर्यचकित रह गए, यह क्या हो रहा है।

ब्रह्माजी मैंने तो इसका निर्माण नहीं किया,

विष्णुजी मैंने भी इसकी व्यवस्था नहीं की,

ब्रह्माजी फिर ये किस की शक्ति है।

विष्णुजी ये तो हम दोनों की शक्तियों को पी रही है -

ब्रह्माजी आप अगर मेरा साथ दे तो क्यों ना अपने मध्य से इसे हटा दें।

विष्णुजी मध्य से ही क्यों आओ, हमेशा के लिए ही इसे नष्ट कर देते हैं।

और फिर दोनों शिवलिंग पर अपना पूरा तप बल लगा देते हैं, परन्तु वह तिल भर भी नहीं हिला, दोनों हताश और निराश हो जाते हैं तब एक दूसरे को देखने लगते हैं, उसी वक्त शिवलिंग से आवाजें आईं, तपकर, तपकर, तपकर और सम्पूर्ण वातावरण तपकर,,,, तपकर के स्वर से गूंजने लगता है।

ब्रह्माजी तप करके ही तो हमने पद लिया है, और समस्त ब्रह्मांड की रचना की है।

विष्णुजी तप करके ही तो हमने पद लिया है, और समस्त ब्रह्मांड की व्यवस्था की है।

शिवलिंग से फिर आवाज आई तपकर, तपकर, तपकर .......

ब्रह्माजी तप करके ही तो पद प्राप्त किया है।

विष्णुजी अब तप काहे को कर, जब तप से ही पद प्राप्त किया है।

शिवलिंग से फिर आवाज आई,

पद प्राप्त कर लेना ही पर्याप्त नहीं है,

पद पर रहकर कर्तव्य भी निभाना पड़ेगा,

बताओ किसने कितना कर्तव्य निभाया,

पद वही रहता है एक व्यक्ति को उसी पद से सम्मान मिलता है, एक व्यक्ति को उसी पद से अपमान मिलता है।

अब पद में सम्मान (शक्ति) होता तो वह सभी को मिलता। इसलिए सम्मान पद में नहीं कर्तव्य में है।

सरदार वल्लभभाई पटेल गृहमंत्री थे, और उन्होंने कई रियासतों को चन्द राज्यों में बदल दिया था, बाद के गृहमंत्री इन राज्यों को रियासतों में बदल रहा है, जिन अंग्रेजो ने इस देश पर बरसो राज्य किया, तब संपूर्ण राष्ट्र में मात्र एक दर्जन राज्य हुआ करते थे, जबकि हमारे देश के शासकों ने अभी तक ढाई गुणा से ज्यादा राज्य बना दिए हैं, और यह स्थिति कम होने का नाम नहीं ले रही है। अंग्रेजों के शोषण में विकास हुआ था, और हमारे विकास में शोषण हुआ है।

अब बताओ इतिहास में सम्मान किसे अधिक मिलेगा तोड़ने वाले को या जोड़ने वाले को जबकि पद वही है ----------

ब्रह्माजी अभी जो हमने तप किया वह क्या व्यर्थ चला गया।

विष्णुजी अब तप करने से क्या लाभ मिलेगा।

शिवलिंग से फिर आवाज आई तप कभी व्यर्थ नहीं जाता अभी जो तुमने तप किया है, उससे तुम्हें पद मिल गया है अगर पद पर रहकर कर्तव्य निभाना है, तो और तप करो जिससे कर्तव्य निभा सको और बिना कर्तव्य के पद शोभा नहीं देता है, पद मान है, कर्तव्य सम्मान है, पद चले जाने के बाद मान भी चला जाता है, अगर पद की गरिमा के अनुसार कर्तव्य को निभाया हो, तो पद जाने के बाद भी सम्मान नहीं जाता है। पद का मोह ही व्यक्ति को कर्तव्य विहीन बनाता है, यह दिव्य अग्निस्तम्भ कैसे प्रकट हो गया, इसकी ऊंचाई की और इसकी जड़ की हम दोनों जांच करें, ऐसा एक साथ निश्चय करके वे दोनों अभिमानी वीर उसकी परीक्षा करने को तत्पर हो गए, और शीघ्रतापूर्वक चल पड़े, विष्णु जी जड़ की खोज में चले गए, ब्रह्मा भी शिखर की खोज में चले गए, रास्ते में केतकी (केवड़े) के पुष्प को गिरते देखा, ब्रह्मा ने कहा केतकी कहां से आ रहे हो, आ कहीं से नहीं रहा हूं, मैं इस स्तम्भ के शिखर पर विराजमान था, और बड़ा ही आनंद का अनुभव कर रहा था, इतने में कुछ कम्पन हुआ, और मैं अपने आपको संभाल नहीं पाया और इस स्तम्भ के शिखर से गिर गया, और गिरा ही जा रहा हूं। अब हे मित्र मेरा एक तुम्हें काम करना है, विष्णुजी के पास मेरे साथ चल कर तुम्हें इतना कहना है, ब्रह्माजी ने इस स्तम्भ का अंत देख लिया है, और मैं इस बात का साक्षी हूं, परंतु आप वहां पर गए कहां है, परंतु हम और आप आज से मित्र हो गए, जब कोई चीज हमारे मित्र ने देख ली, तो मानलो हमने देख ली, अब मैं अपना समय क्यों खराब करूं, वैसे भी इस समय के लोगों की यही आदत तो खराब है, अपने समय की कीमत ही नहीं जानते, मानलो मैं वहां तक जाऊंगा, देखूंगा, फिर लौट के आऊंगा, नतीजा क्या निकलना है, जवाब तो वहीं, आपने देख लिया, मानो तो मैंने देख लिया, और जो कुछ कहना है, वह मैं ही कहूंगा, आपको तो केवल हां में हां मिलाना है।

आ जाओ मेरे साथ, वहां अति परिश्रम से थके हुए स्तम्भ का अंत न मिलने से उदास विष्णु को देखकर ब्रह्मा प्रसन्नता से नाच उठे, और विष्णु से कहने लगे, हे, हे मैंने इस स्तम्भ का अग्रभाग देख लिया है। इसका साक्षी यह केतकी पुष्प है। तब उस केतकी ने भी झूठ ही विष्णु के समक्ष कह दिया कि ब्रह्मा की बात यथार्थ है। विष्णु ने उस बात को सत्य मानकर ब्रह्मा जी को प्रणाम किया, और उनका षोडशोपचार पूजन किया, उसी समय कपटी ब्रह्मा को दंडित करने के लिए उस प्रज्वलित स्तम्भ लिंग से महेश्वर प्रकट हो गये, विष्णु जी उठ खड़े हुए और कम्पित हाथों से उनका चरण पकड़ कर कहने लगे, हे करुणाकर आदि और अंत से रहित यह शरीर वाले आप परमेश्वर के विषय में मैंने बहुत विचार किया, किंतु कामनाओं से उत्पन्न वह विचार सफल नहीं हुआ, आप हम पर प्रसन्न हो, और हमारे पापों को नष्ट करें, और हमें क्षमा करें यह सब आपकी लीला से ही हुआ है। शिवजी बोले, हे वत्स मैं तुम पर प्रसन्न हूं, क्योंकि श्रेष्ठता की कामना होने पर भी तुमने सत्य वचन का पालन किया है, इसलिए लोगों में तुम मेरे ही समान ही प्रतिष्ठा, और सत्कार प्राप्त करोगे, हे हरे अबसे आपकी पृथक् मूर्ति बनाकर पुण्य क्षेत्रों में प्रतिष्ठित की जाएगी, और उसका उत्साह पूर्वक पूजन होगा।

इस प्रकार परमेश्वर ने विष्णु की सत्य निष्ठा से प्रसन्न होकर देवताओं के सामने उन्हें अपनी समानता प्रदान की।

इसके बाद शिवजी ने ब्रह्मा के गर्व को घटाने की इच्छा से अपनी भृकुटी के मध्य से भैरव नामक एक अद्भुत पुरुष को उत्पन्न किया, उस भैरव ने रणभूमि में अपने स्वामी शिवजी को प्रणाम किया, पूछा प्रभु आज्ञा मैं आपका कौन सा कार्य अविलम्ब सिद्ध करूं, शिवजी बोले जो यह ब्रह्मा है इस सृष्टि का आदि देवता है, तलवार से इनकी पूजा करो, तब भैरव एक हाथ में ब्रह्मा के उनके अद्भुत केश को काटते हुए उन्होंने उनके पांचवें सिर को काट डाला, और मारने को जैसे ही उद्यत हुए, तब विष्णु भगवान ने शंकर जी के चरणों को पकड़ लिया, और ब्रह्मा के जीवन की भीख मांगने लगे, तब शिवजी विष्णु जी की विनय के आगे झुक गए, और भैरव को ब्रह्मा को छोड़ देने का आदेश दिया, और ब्रह्मा से बोले, माना कि विपत्ति काल में,

जीवन रक्षा में, थोड़ा बहुत,

झूठ बोलना पाप नहीं है,

पर प्रतिष्ठा और प्रतिस्पर्धा में,

झूठ बोलना तो सबसे बड़ा पाप है,

इसलिए तुमने श्रेष्ठ के चक्कर में शठ जैसा कार्य किया इसलिए आजसे तुम्हारा कहीं सत्कार नहीं होगा, बेटा विष्णु,, अनुशासन का भय नहीं रहने से, यह बात भी सोलह आना सुनिश्चित और सत्य है, कि सारा संसार नष्ट हो जाएगा, कोई नहीं बचा पायेगा। अतः दण्डनीय को दण्ड दिया जाना चाहिए, इस संसार की व्यवस्था चलाओ, क्योंकि जिसके पास अच्छे और बुरे की पहचान नहीं है, वो तो इंसान ही नहीं है, और आज कल ऐसे ही नरपिशाचो से अब तुम्हारा सामना होना है, इनसे बिल्कुल भी इंसानियत की उम्मीद मत रखना, बताओ ब्रह्मा क्या तुम विश्वास के साथ कह सकते हो, कि तुम्हारे विधान में सभी के साथ न्याय हुआ, सभी के साथ सद्भाव की विचारधारा रखी गई, विधान में स्पष्ट व पारदर्शी व्याख्या की गई, जब तक पद की योग्यता व जवाबदारी स्पष्ट व पारदर्शी नहीं होगी, तब तक अव्यवस्था, अराजकता, भ्रष्टाचार का दौर चलता ही रहेगा, और विष्णु जिस विधान से तुम व्यवस्था करते हो, क्या बेटा तुम सभी के साथ सद्भाव प्रेम रख पाये, समदर्शीपन रख पाए, कमजोर को सजा देने को तैयार रहते हो, न्याय की जब बारी आती तब क्यों चुप हो जाते हो, यह भेदभाव व्यवस्था कब तक चलेगी, स्वयं का दोष कब दिखाई देता है, और जब तुम दोनों लड़ रहे हो, मैं श्रेष्ठ, मैं श्रेष्ठ, अरे दूसरों से लड़ने वाले श्रेष्ठ नहीं होते, अगर श्रेष्ठ बनना है, तो अपने आप से भी लड़ना सीखो, अपनी बुराइयों पर लड़ना सीखो, कुरीतियों से लड़ना सीखो, अंधविश्वास से लड़ना सीखो, पाखंड से लड़ना सीखो, दूसरों से लड़ने वाले, केवल कुछ क्षण के लिए विजयी होते हैं, मगर उन्हें हार का डर जीवन भर सताता रहता है, और जो अपने आप से लड़ते हुए जीवन जीते हैं, वह व्यक्ति ही अमर बनते हैं, और जिसे मेरा जैसा बनना है, तो अपने आप से नित्य लड़ो,

वैसे भी, मैं तुम दोनों के दोष कहां तक, गिनवांऊ,,,,,,,

ब्रह्माजी आप हम से भी अधिक शक्तिशाली है, यह तो हमें पता चल गया, आप हैं कौन,

शिवजी मेरा नाम जो जान जाए उसे निष्कल हूं जो ना जान पाए उसे मैं सकल हूं

विष्णुजी आपके पास कौन सा पद है,

शिवजी मेरे पास कोई पद नहीं है,

ब्रह्माजी आश्चर्य से फिर बिना पद के आपके पास इतनी शक्ति कहां से आई है,

शिवजी कर्तव्य से,

ब्रह्माजी कर्तव्य में पद से अधिक शक्ति होती है क्या,

शिवजी संसार के पदों की तो बात ही क्या, समस्त ब्रह्मांड में अभी वह पद नहीं बना जो कर्तव्य वाले को विचलित कर दे।

विष्णुजी आप बिना पद के क्या कर्तव्य निभाते होंगे।

शिवजी विधान से जो बात छूट जाती है, उसे मैं आगे बढ़ाता हूं,,,,,,,,,,,,,। व्यवस्था जिसकी हो नहीं पाती, उसकी मैं करता हूं,,,,,,,,,,।

ब्रह्माजी कैसे,

शिवजी जिधर कोई नहीं देखता, उधर मैं ही देखता हूं,

जिसकी कोई नहीं सुनता, उसकी मैं ही सुनता हूं,

जिसे कोई नहीं मार पाता, उसे मैं ही मारता हूं, जिसको कोई नहीं देता, उसको मैं ही देता हूं,

जिसे कोई नहीं धारण कर पाता,

उसे मैं ही धारण करता हूं,

जिसे .............

विष्णुजी मध्य में बोलने के लिए क्षमा करें प्रभु, माफी चाहता हूं, आपके कैसे मैं तो हम यही नहीं समझ पा रहे, कि आप अच्छाई (अच्छा) को धारण करते हैं, या बुराई (बुरा) को

शिवजी मुस्कुराते हुए बोले, सुनो जब सभी अच्छे को धारण करने लगते हैं, तब मैं बुरे को धारण करने लगता हूं, जब सभी बुरे को धारण करने लगते हैं, तब मैं अच्छे को धारण करने लगता हूं।

ब्रह्माजी इससे क्या अभिप्राय है।

शिवजी देखो ब्रह्मा अच्छाई हो, या बुराई हो, मैं उसका मूल (बीज) नष्ट नहीं होने देता हूं।

विष्णुजी शिवलिंग (अग्निस्तंभ) कि तरह इशारा करते हुए ये क्या है, जिसने हम दोनों की शक्तियां पी ली, इस स्तम्भ का नाम क्या है- इसका आधार क्या है।

शिवजी इस स्तम्भ को विश्वास कहते हैं, इसका आधार आस्था है, आस्था के आधार पर विश्वास का स्तम्भ स्वतः खड़ा हो जाता है।

ब्रह्माजी इसका रहस्य क्या है।

शिवजी पत्नी अगर आस्था का आधार बन जाए तो पति की कीर्ति विश्वास का स्तम्भ बनकर दसों दिशाओं में फैलने लग जाए।

विष्णुजी और

शिवजी प्रजा अगर आस्था का आधार बन जाए तो राज्यों की कीर्ति विश्वास का स्तम्भ बनकर दसों दिशाओं में फैलने लग जाए। अब जाओ और तप करो तप से ही संयम बढ़ता है

ब्रह्माजी, विष्णुजी जो आज्ञा।

शिवजी कौन है, केतकी, तुम्हारी यह दशा किसने की,

केतकी पहचानने के लिए धन्यवाद, आपके ही उन्मादी भक्त मंडल ने, प्रभू, मैं तो आधार पर (अग्निस्तंभ) निश्चित बैठा हुआ था, विष्णु जी ने जोर लगाया, लिंग में कम्पन हुआ, मैं नीचे गिरने लगा। ब्रह्मा जी ने मुझे अपनी बातों में उलझा लिया, यहां पर आपके भक्तों ने मेरी मालिश कर दी, आज मेरी स्थिति ऐसी हो गई है "जबर मारे और रोने भी न दे" अब मेरा क्या कसूर है, जो आज से आपने मुझे अपनी पूजा से निषिद्ध कर दिया है,

शिवजी केतकी क्या तुम्हें तुम्हारे पाप याद नहीं है,

केतकी प्रभु मूर्ख लोग अपने पाप याद रखते हैं,

शिवजी और केतकी जैसे,

केतकी मेरे जैसे पुण्य याद रखते हैं, क्या संसार में कोई दूसरा मुझसे बड़ा पुण्यात्मा है,

शिवजी केतकी ज़रा हमें भी तो अपना पुण्य बताओ

केतकी आप तीनों में से ब्रह्मा, विष्णु, महेश का नाम जाने अन्जाने में, जो क्षण भर भी स्मरण करता है, उसके संपूर्ण पाप नष्ट हो जाते हैं, स्मरण करने मात्र से, और संसार का मैं ही एक मात्र भाग्यशाली हूं जो तीनों को प्रत्यक्ष देख रखा था, बताओ मुझसे बड़ा पुण्य आत्मा संसार में कोई है,

शिवजी मुस्कुराए,

केतकी और बम भोले आपने मुझे पूजा से निषिद्ध कर दिया है, मैंने तो आपको कई रूपों में प्रत्यक्ष देखा है प्रत्यक्ष का यह फल क्या यहां भी मृत्यु लोक की तरह सजा होने लगी है, अब मैं अपने पुण्य लेकर किस लोक में किसके पास जाऊं।

शिवजी केतकी आज से आप मंडप की शोभा बढ़ाएंगे।

केतकी सधन्यवाद।

जय राम जी की

— प्रकाश चन्द्र सेठ