॥ सूक्ष्म और विस्तार ॥ · सद्विचार

सद्विचार ४१–५०

॥ ४१ ॥
मनुष्य की सम्भावना आदि होती है,
ईश्वर की सम्भावना अनादि होती है।

॥ ४२ ॥
धर्म का फल धीरे-धीरे क्षीण हो जाता है,
कर्म का फल धीरे-धीरे पुष्ट होता जाता है।

॥ ४३ ॥
राजा की योजनाए (कार्य),
अल्पजीवी होते हैं,
विद्वान एवं महान व्यक्ति की,
योजनाए दीर्घ जीवी होते है।

॥ ४४ ॥
स्वयं के विश्वास का जब,
तारतम्य टूट जाता है,
तो व्यक्ति अंधविश्वास की,
तरफ चला जाता है।

॥ ४५ ॥
विश्व की समस्त समस्याओं की,
जननी-जननी ही है।

॥ ४६ ॥
बुराई से अपेक्षा,
और सच्चाई की उपेक्षा,
हमेशा कर रहा है,
बता अब जीवन में,
महान कैसे बनेगा।

॥ ४७ ॥
मिले जब माटी - माटी में,
तो माटी ना मिले,
महान आदमी की पहचान है।

॥ ४८ ॥
सांसारिक समस्याओं से मुक्ति चाहते हो,
तो अच्छे साहित्य का अध्ययन शुरू कर दो,
संसार का सबसे अनमोल रतन साहित्य है।

॥ ४९ ॥
लड़ाई लड़ो तो उनसे लड़ो, जिनसे लड़ने की,
कोई सोच ही न सके, किसी कमजोर व दीन,
दुखियों से लड़ना, भी कोई लड़ना होता है।

॥ ५० ॥
जो संघर्ष में भी ना भटके,
वही अच्छा साहित्यकार है।

— प्रकाश चन्द्र सेठ