॥ सूक्ष्म और विस्तार ॥ · सद्विचार

सद्विचार ९१–१००

॥ ९१ ॥
सत्य, गुरु, संघर्ष, जप, तप, ध्यान का
विकल्प नहीं ढूंढना चाहिए।

॥ ९२ ॥
जो व्यक्ति अपनी भूलो से कुछ नहीं सीखता
वह हमेशा विपत्ति ग्रस्त रहता है उसको कभी सुख
व शांति नहीं मिलती है जो परिश्रम वा पुरूषार्थ से
नहीं जीता वह कभी सुख नहीं पा सकता है परम
शांति चाहते हो तो नित्य सत्य कहना व सुनना
सीखे सत्य विहीन व्यक्ति को शांति कहां।

॥ ९३ ॥
कई रोगों की एक ही दवा है रोग प्रतिरोधक
क्षमता का सुदृढ़ व क्रियाशील होना जो मनुष्य
नाक से वायु सेवन करते हैं उनमें रोग प्रतिरोधक
क्षमता कई गुना बढ़ जाती है इसलिए मुंह सिर्फ
भोजन पानी बोलने के लिए है न की वायु सेवन
के लिए नाक से सांस लो कई रोगों से मुक्ति पाऔ।

॥ ९४ ॥
इन्द्रिय इतनी प्रबल व मन चंचल होता है
हम हृद्रय से स्वयं के आंत के भाई की भी
कीर्ति की पताका स्वप्न में भी निस्वार्थ फैली
हुई नहीं देख पाते हैं- स्वजातीय व गैर
स्वजातीय की बात तो बहुत दूर है।

॥ ९५ ॥
झूठा (असत्य) बोलने वाला व्यक्ति
कितने भी ऊंचे पद पर क्यों न पहुंच जाए
सत्य बोलने वाले व्यक्ति के आगे ऐसी स्थिति
हो जाती है जैसे सिंह के आगे कुत्ता की।

॥ ९६ ॥
राक्षस प्रवृत्ति के व्यक्ति - व्यक्ति को मारते हैं,
देव प्रवृत्ति के व्यक्ति - व्यक्ति की वाणी को मारते हैं,
महान प्रवृत्ति के व्यक्ति - व्यक्ति से अच्छा कार्य करके
दिखा देते हैं वह बुरा उनके आगे शर्मिंदा हो जाता है,
उन्हें किसी को मारने पीटने की जरूरत नहीं पड़ती है।

॥ ९७ ॥
व्यक्ति दूसरों की बुराई को बहुत जल्द देख लेता है
मगर ऐसे संसार में कितने हैं जो दूसरों के गुण को
देखकर प्रभावित होते हैं व प्रचार प्रसार करते हैं
बताओ विश्व की वह कौन महान हस्ती है
जिसमें बुराई ना थी।

॥ ९८ ॥
विश्व में शायद ही ऐसा कोई हो जो ना चाहे कि
मुझे सम्मान सम्पन्नता व कीर्ति का जीवन ना मिले
लेकिन आश्चर्य की बात तो यह है कि जो चाहते हैं
वो जानते नहीं है और जो जानते हैं उनकी मानते
नहीं है अब भला चाहने मात्र से क्या होता है।

॥ ९९ ॥
जो पिता मां और बेटे के
मध्य में बोलता है,
उसे कभी सम्मान नहीं मिलता है।

॥ १०० ॥
राजा से बना कर चलोगे तो धन खूब कमाओगे
ग्रह नक्षत्र के साथ चलोगे स्वस्थ रहोगे
निराकारमय शक्ति के साथ चलोगे
कीर्ति खूब कमाओगे।

— प्रकाश चन्द्र सेठ