॥ सूक्ष्म और विस्तार ॥ · सद्विचार
सद्विचार १०१–११०
॥ १०१ ॥
धर्म दर्शन है प्रदर्शन नहीं धार्मिक स्थल प्रतिष्ठा के प्रतीक नहीं होते हैं ये तो आस्था के प्रतीक होते हैं और जहां जिस धर्म में आस्था हो वहां सभी के प्रति सद्भाव उत्पन्न होता है जहां सद्भाव नहीं है वह धर्म - धर्म नहीं है बल्कि धर्म के नाम पर एक कलंक है आडम्बर है।
॥ १०२ ॥
बहुत से लोग ये कहते हैं आज ईमानदार व सत्य
पर चलने वालों की इज्जत नहीं रही है, जबकि
सच्चाई तो यह है कि आज भी ईमानदारों की इज्जत
है, व सत्य पर चलने वाले की विजय होती है लेकिन
आज ईमानदार व सत्यवादी है कितने।
॥ १०३ ॥
नपुंसक वह भी है जिसके तेज (शुक्र )
से चरित्रवान संतान उत्पन्न नहीं होती है।
॥ १०४ ॥
गरीबी रेखा से नीचे जीवन जीने वाले
अवसर आ जाने के बाद भी इसलिए अमीर
नहीं बन पाते कि उनका (गरीबी रेखा का) लाभ
चला जाएगा इसलिए वह प्रयास ही नहीं करते हैं।
॥ १०५ ॥
हर व्यक्ति चाहता है कि उसका जीवन
कथा बन जाए परन्तु कथा बनता जब है
जब उसने कथा को आत्मसात किया हो
जो कथा को अपने जीवन में नहीं उतारता
उसका जीवन वृथा बन जाता है।
॥ १०६ ॥
भूखण्ड बांटने वालों का इतिहास नहीं लिखा
जाता है बल्कि ऐसे व्यक्ति उपहास के
पात्र बनते हैं।
॥ १०७ ॥
पानी में अग्नि रहती है और अग्नि में
पानी रहता है जब हम अग्नि को पानी
से बुझाते हैं तो वह शांत होने के बजाय
बढ़ जाती है क्योंकि पानी पानी से अग्नि
अग्नि से क्रिया कर लेता है जिसका तत्व
अधिक होता है वह क्रिया शील रहता है
जिसका तत्व कम होता है वह क्षीण हो जाता है।
॥ १०८ ॥
जो स्वयं की शक्ति से वंचित है
वह सत्य से साक्षात्कार नहीं कर सकता।
॥ १०९ ॥
रोग की शुरुआत
प्रथम लोभ से
दूसरे लाभ से
तीसरे काम से
शुरू होती है।
॥ ११० ॥
जो व्यक्ति ये समझते हैं कि हमारे पास कोई
पद नहीं है हमें कोई मान सम्मान नहीं देगा तो
वह उनका भ्रम है संसार में सबसे अधिक मान और
सम्मान उसे मिलता है जो सबके हित की व सच्ची
बात कहता है अगर आप राजा से भी अच्छा सोच
सकते हैं तो आप उससे अधिक महान कहलाएंगे
पद मात्र से कुछ नहीं होता है।
— प्रकाश चन्द्र सेठ