॥ सूक्ष्म और विस्तार ॥ · सद्विचार
सद्विचार १११–१२०
॥ १११ ॥
सूर्य और पृथ्वी के मध्य में
पर्याप्त वायु है तो धरा
हरा भरा दृश्य दिखाती है।
॥ ११२ ॥
परिश्रम व पुरुषार्थ से प्राप्त
किया लक्ष्य को संसार की कोई
शक्ति छीन नहीं सकती है।
॥ ११३ ॥
अच्छा देखो अच्छा देखने की क्षमता नहीं है,
तो अच्छा सुनो अच्छा सुनने की क्षमता नहीं है,
तो अच्छा सोचो अच्छा सोचने की क्षमता नहीं है,
तो आपके पास कुछ भी नहीं है।
॥ ११४ ॥
प्रेम की शुरुआत भ्रम से,
और भ्रम की शुरुआत,
प्रेम से होती है।
॥ ११५ ॥
प्रेम करने वाला समस्त भ्रमों को
तर्क कुतर्क को अपने प्रेम से परास्त कर देता है,
भ्रम मय प्रेम जिसे हो जाता है वह जीवन भर
आशाओं निराशाओं के बीच में डोलता रहता है।
॥ ११६ ॥
हमें जिससे सच्चा प्रेम हो जाता है,
फिर उसे किसी भी परिस्थिति में
नहीं त्याग पाते हैं,
कारण कि हम आगे - आगे चलते हैं,
वह पीछे - पीछे चलता है।
॥ ११७ ॥
जिस राष्ट्र की नीति स्पष्ट व पारदर्शी नहीं है,
ऐसे राष्ट्र का विखण्डन कोई नहीं रोक सकता।
॥ ११८ ॥
राजा राष्ट्र की व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए
अमला तो हर विभाग का रखता है, मगर अफसोस
कई तो गमलों की तरह ही सजे (निष्क्रिय) रहते हैं।
॥ ११९ ॥
बहुत से लोग ये सोचते हैं कोई हमें जब कहेगा
तब हम कार्य करेंगे वे इसी अहंकार में अपना
बहुमूल्य समय बर्बाद कर देते हैं।
॥ १२० ॥
विश्व में कोई किसी की हृदय से निस्वार्थ
इज्जत नहीं करना चाहता है लेकिन कुछ लोग
इतने अतुलनीय होते हैं जो अपनी इज्जत करने
के लिए विश्व को मजबूर कर देते हैं।
— प्रकाश चन्द्र सेठ