॥ सूक्ष्म और विस्तार ॥ · विचार

श्रीमद् भागवत रहस्य

ध्यान विहीन दुर्बल बुद्धि वालों के लिए उपदेश से
कार्य नहीं चलता बल्कि स्वयं के आचरण का ज्ञान
विज्ञान से ज्यादा प्रभावशाली व क्रियाशील होता है
इसलिए कलयुग के प्रभाव से मुक्ति चाहते हो व
दूसरों पर बहुत जल्द अपना प्रभाव छोड़ना चाहते हो
तो कहो कम करो ज्यादा दूसरों को सुधारो कम सुधरो
ज्यादा आप जैसा आचरण अपने जीवन में उतार लेंगे
सम्मान भी वैसा ही स्वयं को मिलना शुरू हो जाएगा
व व्यक्ति भी उस चरित्र को अपने जीवन में उतारने
लगेंगे व आपको सद् मार्ग दिखाने वाला गुरु का दर्जा
प्राप्त होगा समस्त व्यक्ति अपने आप को स्वयं (गुरु)
से जुड़ा हुआ महसूस करेंगे।

— प्रकाश चन्द्र सेठ