॥ सूक्ष्म और विस्तार ॥ · विचार

ध्यान रहस्य

नित्य ब्रह्म मुहूर्त में उठना तप है ऐसा तभी सम्भव है जब आप जप करें यह जप किसी माला का नहीं उंगलियों का नहीं बल्कि मन का व इंद्रियों का है जो शरीर से निरन्तरता लिए हुए जप करते हैं उन्हें माला व उंगलियां चलाने की जरूरत नहीं है जिसके जप की पराकाष्ठा इतनी अधिक है व इतनी उच्च है उस तप के आगे कौन ठहरेगा वह उसके ध्यान की पराकाष्ठा तो इतनी उच्च होगी कि वह विधि का विधान भी बदल देगा (कुछ अंश तक) उसकी ध्यान की पराकाष्ठा के आगे माया भय प्रलोभन मान सम्मान प्रभाव नहीं दिखा सकते हैं जिस तरह छोटा बच्चा माटी को ढूंढ लेता है भक्त भगवान का सहारा प्राप्त कर लेता है उसी तरह ध्यान की अंतिम अवस्था में पहुंचा हुआ व्यक्ति संसार की व समस्त व्यक्ति की हर समस्या का समाधान ढूंढ लेता है।

— प्रकाश चन्द्र सेठ