॥ सूक्ष्म और विस्तार ॥ · सद्विचार
सद्विचार ११–२०
॥ ११ ॥
प्रतिभा पिता और पैसे की, भी,
मोहताज नहीं होती है,
इसलिए संतान के भविष्य पर नहीं,
वर्तमान की संगति पर नजर रखो।
॥ १२ ॥
संसार को लक्ष्य बनाओगे, जीवन से भटक जाओगे।
स्वयं को जान जाओगे, हर जगह पहचान पाओगे।।
॥ १३ ॥
जिस घर में नारी चरित्रवान नहीं ?
उस घर में रहना, नागिन के,
बिल के ऊपर सोने के समान हैं।
॥ १४ ॥
कामी, क्रोधी, लोभी, लालची, वाचाल
नशेड़ी व्यक्ति जिस घर में हो उस
घर को बर्बाद होने के लिए दुश्मनों
की भी जरूरत नहीं है।
॥ १५ ॥
पैसा इंसान का अंत,
कर देता है,
पैसे का अंत नहीं है।
॥ १६ ॥
क्या तुमने कभी ऐसे व्यक्ति का नाम सुना,
जिसने एकाग्रचित्त होकर प्रयास किया हो,
और सफलता न मिली हो।
॥ १७ ॥
वर्तमान स्थिति का भूत से-
बिगडते जाना दुख है-
वर्तमान की स्थिति भविष्य में-
सुधरते जाना सुख है।
॥ १८ ॥
शिक्षा की अधिकता,
मानसिक ही नहीं,
शारीरिक संतुलन भी,
बिगाड़ देती है।
॥ १९ ॥
चरित्रहीन अपनी पूरी ऊर्जा दूसरो की बुराई,
व अपनी तारीफ में खर्च कर देते है।
॥ २० ॥
नारी अगर सुदंर हो तो- जवानी जल्दी,
कट जाती है- नारी अगर स्वस्थ हो तो,
जीवन सुखमय कट जाता है. नारी अगर,
चरित्रवान हो तो-मृत्युलोक का आवागमन,
कट जाता है।
— प्रकाश चन्द्र सेठ