॥ सूक्ष्म और विस्तार ॥ · सद्विचार

सद्विचार २१–३०

॥ २१ ॥
तुम संसार का एक महान व चरित्रवान,
व्यक्ति का नाम बताओ जो कहे कि मैंने,
वीर्यनाश, किया और सफलता को प्राप्त किया।

॥ २२ ॥
जो स्वयं की शक्ति से सम्पन्न होते है-
उनके लिये श्राप भी वरदान बन जाते है-
जो स्वयं की शक्ति से हीन होते हैं,
उनके लिये वरदान भी श्राप बन जाते है।

॥ २३ ॥
जो समाज (राष्ट्र) भूत से प्रेरणा,
लेकर वर्तमान में संतुलन बनाता है,
भविष्य में उसकी दशो दिशाओं,
में कीर्ति फैलती है।

॥ २४ ॥
संयुक्त परिवार (राष्ट्र) का अस्तित्व को बचाये,
रखने के लिये कुछ निजी (स्वयं की)
महत्वाकांक्षाएं त्यागने पड़े त्याग दो,
परिवार (राज्य) न तोडो।

॥ २५ ॥
गिरा दो चरित्र से ऐसे चरित्र हीनों को,
जो समाज के हो के भी समाज के नहीं हैं,
राष्ट्र के हो के भी राष्ट्र के नहीं हैं।

॥ २६ ॥
वर्तमान की समस्याओं का
जिसे कारण और निराकरण
मालूम है वही ब्राह्मण है।

॥ २७ ॥
अपनी बात को सबसे श्रेष्ठ मान लेना ही-
अभिमान है।
अपनी बात को श्रेष्ठ मान लेना ही-
ज्ञान है।
अपनी बात को ही न मान पाना-
अज्ञान है।

॥ २८ ॥
पुरूष का चरित्र,
नारी से इज्जत,
करवाता है,
पुरूष का धेर्य ही,
नारी का,
श्रेष्ठ आभूषण है।

॥ २९ ॥
अच्छे साहित्य की एकमात्र परिभाषा है,
जिस रचना में वर्तमान की समस्या का,
कारण और निराकरण हो,
वह सारगर्भित साहित्य है।

॥ ३० ॥
राजाओं का राजा (महाराजा) भी जब एक,
ईमानदार व सत्य के मार्ग पर चलने वाले,
से टकराता है तो वह बहुत जल्द पदच्युत,
ही नहीं, वंश विहीन भी हो जाता है।

— प्रकाश चन्द्र सेठ