॥ सूक्ष्म और विस्तार ॥ · विचार
मार्ग
धर्म का मार्ग साहस का
कर्म का मार्ग विश्वास का
ज्ञान का मार्ग तेग़ धार का
भक्ति का मार्ग समर्पण का
विद्या का मार्ग अभ्यास का
दाम्पत्य का मार्ग प्रेम का
जो भी व्यक्ति किसी भी मार्ग पर
स्थित होकर निरन्तर चलता रहता है
वह परम पद प्राप्त करता है।
सिद्धांत
धर्म चलने पर
कर्म करने पर
चिंतन मनन पर
सत्य बोलने पर
भक्ति समर्पण पर
अध्यात्म दर्शन पर
जो भी साधक किसी एक सिद्धांत
पर, लोक कल्याण की भावना पर
निरन्तर चलता रहता है वह
इनका पूर्ण रस प्राप्त करता है,
जो आपके चरित्र और यश को
काल कि गति से आगे चलाता है।
— प्रकाश चन्द्र सेठ