॥ सूक्ष्म और विस्तार ॥ · विचार

अधिकार और कर्तव्य

एक अच्छे राष्ट्र में मौलिक अधिकारों का ईमानदारी पूर्ण तरीके से बिना भेदभाव के संरक्षित और संवर्धन होना चाहिए। उसी तरह व्यक्ति को अपने कर्तव्यों का राष्ट्र व मानवता के प्रति ईमानदारी और निष्ठा से प्रतिबद्ध होना चाहिए परंतु कई देशों में स्वतंत्रता की भोर में ही अधिकार पुस्तकें सभी को बांट दी गई इस का नतीजा यह निकला व्यक्ति को अपने अधिकारों का तो पता है, पर जब बात कर्तव्यों कि आती है तब सभी बगलें झांकने लगते हैं। वैसे तो अधिकार और कर्तव्य बराबर मात्रा में होना चाहिए पर यहां तो सम्पूर्ण अधिकार पुस्तिका में एक लाइन, तो छोड़ो, अधिकारों की हद तो देखो एक मात्र कर्तव्य शब्द भी नहीं लिख पाए।

— प्रकाश चन्द्र सेठ