॥ सूक्ष्म और विस्तार ॥ · विचार

तुगलक नियम, बेलगाम बोल

"भारतीय संविधान सभी देशवासियों को अंधविश्वास और पाखंड के खिलाफ लिखने और बोलने का अधिकार देता है।"

भारत वह राष्ट्र है जहां पर व्यवस्था बोर्ड तो हमने प्रजातंत्र का लगा रखा है पर अंदर जाकर देखते हैं तो आज भी हमारे देश में तुगलकी फरमान और बेहूदा नियमों की कोई कमी नहीं है।

भारत में वैसे भी अब नमूनो कि कमी नहीं है,

मिश्रित नमूने क्या टंच माल है। क्या आईटम है।

जो मजा नई बीबी में है, वो पुरानी में कहां।

अब लड़कियां टनाटन हो गई है।

राष्ट्र के लोग ज्यादा खाने लगे हैं।

पैसे क्या पैड पर उगते हैं।

राम तो कोरी कल्पना है।

नमूना २ अगर पुरुष के कई महिलाओं से सम्बन्ध हो, तो, फिर महिला भी कई पुरुषों से संबंध बना सकती है, पर अभी यह नहीं बताया कि वह बलात्कार की रिपोर्ट किस किस पर लिखवा सकतीं हैं।

नमूना ३ संसद सत्र जब चल रहा था उसी समय आतंकवादी हमला हुआ, तब एक व्यक्ति ने कहा था सत्ता पक्ष का ड्रामा है, तब लगता था कि जांच एजेंसियों की राष्ट्र में तो आवश्यकता ही नहीं।

नमूना ४ राम जन्मभूमि केस जब चल रहा था तब एक राजनेता से पूछा कि, विवादित जमीन पर क्या बनना चाहिए तब उनके महान बोल थे वहां पर महाशोचालय बनना चाहिए। यानि मंदिर या मस्जिद एवं आस्था कि उस पवित्र भूमि पर इतने सुन्दर बोल वाले को इसके बाद भारत रत्न कि मांग भी होने लगी है, भारत की राजनीति में जिस तरह से नमूनों कि भरमार है उसे देखकर लगता है भविष्य में मिल जाए तो अतिश्योक्ति भी नहीं होगी।

नमूना ५ आप राष्ट्र में किसी भी पशु में डंडा नहीं मार सकते हैं, पशुक्रूरता एक कानूनन जुर्म है और खासकर गाय में, हां पर अगर आप चाहें तो अपने जानवर को मार कर जरूर खा सकते हैं, तब आपके मौलिक अधिकारों में आता है, फिर आप सहभोज में हजारों के साथ नाना मांसाहारी व्यंजन बना सकते हैं। आपका स्वागत है।

नमूना ६ न्यायालय में रिटायरमेंट का नियम नहीं होना चाहिए, खासकर सुप्रीम कोर्ट में, सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों को आजीवन पद प्रधानता होनी चाहिए, यानि सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जब तक जिंदा है,तब तक पद पर रहना चाहिए।

इतने ही पर्याप्त है ऐसे नमूना बोल और नियम तो सैकड़ों है। ऐसे बोलो को पढ़ने और सुनने के बाद क्या आपको लगता है कि हम भारतीय संविधान निर्माताओं की उम्मीदों पर खरे उतरे, और खासकर बाबासाहेब आंबेडकर जी की, क्या ऐसे नमूना बोल स्वतंत्रता सेनानीयों का अपमान नहीं है। सधन्यवाद

— प्रकाश चन्द्र सेठ