॥ सूक्ष्म और विस्तार ॥ · विचार

न्याय और सजा

दोस्तों न्याय और सजा जब हम किसी के साथ न्याय करते है, तो वह सही मायनों में किसी को सजा बन कर भी आता है, क्योंकि जब न्याय होता है तब वह किसी के लिए तो न्याय बन जाता है, और किसी के लिए सजा बन जाता है, और जब हम पहले सजा देते हैं तो वह दोनों के लिए सजा बन जाता है। परंतु वर्तमान में देखने में आ रहा है कि हम न्याय में पिछड़ते जा रहें हैं, और अव हम सजा को ही न्याय मान बैठे हैं। जबकि सजा न्याय नहीं होती है, आज इसमें कोई दो राय नहीं है इंसानों में नरपिशाच प्रवृत्ति दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है उदाहरण के लिए आप किसी भी विभाग के कार्यालय में महीनों वर्षों चक्कर लगाते रहेंगे आपका कोई कार्य नहीं होगा आप के साथ न्याय नहीं होगा, और आप किसी दिन गलत बोल दीजिएगा तो एक दिन भी आप नहीं निकाल सकते आपको हाल ही सजा मिल जाएगी कारण अब हमारी रगों में इंसान और इंसानियत को पहचानने वाला और बचाने वाला खून बचा ही नहीं है। राम इसलिए महान नहीं है कि उन्होंने रावण को मारा, बल्कि इतने पराक्रमी होने के बाद भी समझोता प्रस्ताव उन्होंने ही भेजा। पांडव आज यशस्वी इसलिए नहीं कि उन्होंने महाभारत में विजय श्री प्राप्त की थी बल्कि इसलिए इतने बलशाली होने के बाद भी उन्होंने कितने संधि प्रस्ताव भेजें, क्या आप दुर्योधन और रावण का एक भी बता सकते हैं, कारण राम एवं पांडवों कि पहल सजा कि नहीं थी बल्कि प्रथम न्याय की थी। आज सबसे बड़ा दोष यह है कि ज्यादातर अपनी ग़लती जानते ही नहीं है \ और कोई बताए भी तो, उसकी मानते ही नहीं है, एक मुहावरा जो आज के व्यक्ति व्यावहार पर बिल्कुल सटीक बैठता है "अधभरी घघरी झलकत जाए" इसलिए सनातनधर्मी नियम में कहा गया है। "न्याय ही सजा है, सजा न्याय नहीं है"।

— प्रकाश चन्द्र सेठ